E-Paperhttps://jstarnewsindiahd.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमदेश

अयोध्या रेप कांड पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने पीड़िता के लिए कर दि बड़ी मांग..

खबरों के अनुसार..

लड़की के साथ हुए गैंगरेप कांड को लेकर सियासत तेज हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान एक बार फिर सामने आया है। अखिलेश यादव ने रविवार सुबह अपने एक्स हैंडल के पोस्ट के जरिए एक बड़ी मांग की है।

उन्होंने पोस्ट में अपील की है कि सरकार पीड़िता को अच्छी चिकित्सीय प्रबंध कराए। पीड़िता की हर संभव और सुरक्षा सुनिश्चित कराए। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने राजनीतिक बयानबाजी पर भी प्रतिक्रिया दी है।

अखिलेश यादव ने लिखा कि बलात्कार पीड़िता के लिए सरकार अच्छे-से-अच्छा चिकित्सीय प्रबंध कराए। बालिका के जीवन की रक्षा की ज़िम्मेदारी सरकार की है। माननीय न्यायालय से विनम्र आग्रह है कि स्वत: संज्ञान लेकर स्थिति की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए अपने पर्यवेक्षण में पीड़िता की हर संभव सुरक्षा सुनिश्चित करवाएं। बदनीयत लोगों का इस तरह की घटनाओं का राजनीतिकरण करने का मंसूबा कभी कामयाब नहीं होना चाहिए।

 

इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या के भदरसा मामले में बिना डीएनए टेस्ट के भाजपा का आरोप दुराग्रह पूर्ण माना जाएगा। कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगा है उनका डीएनए टेस्ट कराकर इंसाफ का रास्ता निकाला जाए न कि केवल आरोप लगाकर सियासत की जाए। जो भी दोषी हों उन्हें कानून के हिसाब से पूरी सजा दी जाए लेकिन अगर डीएनए टेस्ट के बाद आरोप झूठे साबित हों तो सरकार के संलिप्त अधिकारियों को भी न बख्शा जाए। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। अखिलेश यादव ने मांग की है कि सरकार पीड़ित परिवार को तत्काल 20 लाख रुपये की सहायता प्रदान करे।

अखिलेश यादव ने शनिवार को जारी कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। हर दिन हत्या, लूट, दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है। भाजपा सरकार घटनाओं को रोकने में विफल है। भाजपा सरकार असली अपराधियों को बचाती रही है। सत्ता के संरक्षण में भाजपा समर्थक भी तमाम अपराधों में संलिप्त पाये गए हैं। वैसे भी अपराधियों में भाजपा सरकार का खौफ नहीं रह गया है। वे भाजपा नेता की बेटी का अपहरण करने से भी नहीं डर रहे हैं। मुख्यमंत्री जी के प्रदेश में कानून व्यवस्था की बेहतरी के दावे झूठे साबित हो रहे हैं। निकम्मी भाजपा सरकार से लोग ऊब गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!