E-Paperhttps://jstarnewsindiahd.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़लोकल न्यूज़

रामानुजनगर के बीएमओ बनीं प्रियंका शर्मा सम्हाला चार्ज

 

रामानुजनगर. विकासखंड रामानुजनगर में आज नए प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी के तौर डॉक्टर प्रियंका शर्मा ने चार्ज सम्हाल लिया है।

जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आज एक आदेश जारी करते हुवे यहां डॉक्टर डी के विश्वकर्मा के जगह पर चंदरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर प्रियंका शर्मा को प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी के पद पर पदस्थ किया है।

आज नए बीएमओ के रूप में दोपहर में ही डॉक्टर प्रियंका शर्मा ने पदभार ग्रहण कर लिया है।आप लोगों को बता दें विकासखंड रामानुजनगर में आए दिन स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़ा होते रहते है।

पिछले दिनों प्रेम नगर के विधायक भूलन सिंह मरावी भी स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था को लेकर काफी नाराज हुए थे।

इसके बाद ही ऐसे कयास लग रहे थे कि रामानुज नगर के स्वास्थ्य विभाग में परिवर्तन होना तय है। उसी का नतीजा है कि आज स्वास्थ्य विभाग को एक नए अधिकारी के तौर पर डॉ प्रियंका शर्मा की नियुक्ति की गई है,

इनकी नियुक्ति से एक और जहां स्वास्थ्य विभाग में सुधार का उम्मीद है वही आज इनको बधाई देने वालों का ताता भी अस्पताल में लगा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!