छात्रों को अध्यापन में सहयोग हेतु राशि प्रदाय किया गया।”

रामानुजनगर :– शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर के तीन आर्थिक रूप से कमजोर एवम पितृहीन छात्रों को अध्यापन में सहयोग हेतु दो दो हजार रुपए का प्रथम किस्त प्रदाय किया गया। भारतीय जनता पार्टी रामानुज नगर के मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय, एसएमडीसी के अध्यक्ष विकास दुबे एवम दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल के कर कमल से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर में पढ़ने वाले छात्र परमानंद सिंहआत्मज स्व. रामदुलार सिंह एवं सुरेश कुमार सिंह आत्मज स्व. देवबचन सिंह कक्षा ग्यारहवीं (विज्ञान) को 2000 – 2000 रू की नगद राशि दी गई। ज्ञात हो कि रामानुजनगर के सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार साहू वर्ष 2022 से दो छात्रों को 400 प्रतिमाह की दर से एक शिक्षा सत्र के लिए कुल ₹4000 आर्थिक रूप से कमजोर और जिनके पिता नहीं हैं ऐसे छात्रों का विद्यालय प्रबंधन से चयन करा करके स्वयं के वेतन से अपने दादा “स्वर्गीय रामधारी राम साहू स्मृति सहयोग राशि” प्रदाय करते हैं। इस वर्ष तीन छात्रों को यह राशि उनके द्वारा दी गई। कक्षा 12वीं विज्ञान में पढ़ने वाले मातृ पितृहीन एवं निर्धन छात्र मनीष कुमार सारथी को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ₹ 2000 का प्रथम किस्त क्षेत्रिय विधायक श्री भुलन सिंह मरावी जी के कर कमल से प्रदाय किया गया था। मंडल अध्यक्ष, एसएमडीसी के अध्यक्ष एवम प्राचार्य ने छात्रों को राशि का सदुपयोग कर परीक्षा में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने का आह्वान किया तथा सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी को उनके सहयोग भावना के प्रति धन्यवाद भी दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री पीसी सोनी, व्याख्याता दिलीप शर्मा, दिवाकर शुक्ला, विश्वनाथ राजवाड़े एवम संजीव गुप्ता ग्राम के नागरिक उपस्थित थे।